🔴 क्रोध का शमन 💧
प्रश्नः कृपया क्रोध को काबू में लाने का सुलभ उपाय बताइये।
गुरुजी: विपश्यना में यही सीखोगे । चले आओ दस दिन । खूब अच्छा उपाय मिल जायगा ।
🌾🌸🌾
प्रश्नः आदमी के अंदर क्रोध क्यों पैदा होता है? क्या विपश्यना से वह कार्य बंद हो जाता है?
उत्तरः यही देखोगे कि क्रोध क्यों पैदा होता है और यह देखना आ जायगा तो उससे छुटकारा पाना भी आ जायगा।
🌾🌸🌾
प्रश्नः पुरानी बातों को लेकर पुराने व्यक्तियों के कारनामे याद आते ही बहुत क्रोध आता है। क्यों?
उत्तरः पुराने संस्कार हैं उन व्यक्तियों को लेकर। वे व्यक्ति तो मर गये, लेकिन तुम्हारा क्रोध नहीं मरा । क्रोध को जगाये हुए हो । क्रोध को मारो । जब-जब क्रोध आता है तब-तब सांस को देखना शुरू कर दो। क्रोध मरने लगेगा। उसके मरने से कल्याण हो जायगा। मुख्य बात है अपने क्रोध को मारो।
उसे मारने का एक ही तरीका है कि संवेदना को देखना शुरू कर दो। जो क्रोध आये संवेदना के साथ ही आये । संवेदना को देखते जाओ, देखते जाओ – अनित्य है, अनित्य है, अनित्य है। क्रोध दूर होता चला जायगा। उससे छुटकारा हो जायगा।
🌾🌸🌾🌸🌾
पुस्तक: लोकमत भाग-1
विपश्यना विशोधन विन्यास ॥
More Stories
नागपूर येथे बामियानच्या बुद्ध पुतळ्याची प्रतिकृती उभारणार Replica of Bamiyan Buddha statue to be built in Nagpur
भीमटेकडीवर जागतिक धम्म परिषदेचा दुसऱ्या दिवशीही उत्साह उसळला., बुद्धगया येथील महाबोधी महाविहार बौद्धांच्या ताब्यात द्या– रामदास आठवले
🌼 दिवस ३ – धम्मपद महोत्सव (मुख्य दिवस) फग्गुण पुन्नमी – पूज्य आचार्य बुद्धरक्षित महाथेर यांची १०४ वी जयंती